-ठेकेदार काली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राज कुमार ने तीन रंगदारों पर लगाया 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
-आरपीएफ, जीआरपी तथा बिहार पुलिस की निगरानी में रेलवे रैंक पर मजदूर कर रहें कार्य
-रेलवे यार्ड स्थित रैंक पर ठेकेदारी विवाद तथा रंगदारी को लेकर दो बाहुबली आमने-सामने
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर : एशिया प्रसिद्ध लोह नगरी जमालपुर में रेलवे रैंक पर रंगदारी तथा ठेकेदारी विवाद को लेकर चार दिन पूर्व दो बाहुबलियों के बीच शक्ति प्रदर्शन एवं भीङत के बाद हाई सिक्योरिटी व्यवस्था की गई हैं। रेलवे यार्ड स्थित रैंक पर हाई सिक्योरिटी व्यवस्था के तहत 24 घंटे निगरानी की जा रही है। रेलवे यार्ड के रैंक पर काम करने वाले सैकड़ो मजदूर आरपीएफ, जीआरपी तथा स्थानीय बिहार पुलिस की निगरानी में मालगाड़ी से सामग्री का उठाव तथा प्लेसमेंट हों रहा हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भी लोग डरे समय से दिखाई दे रहे हैं। प्लेसमेंट पॉइंट पर काम करने वाले मजदूर एवं ठेकेदार दहशत के साए में नजर आ रहे हैं। इधर, इस मामले में तीन रंगदारों पर 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद तक पहुंच चुका है। आवेदन मिलते ही पुलिस कप्तान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के बड़े अधिकारियों से न सिर्फ बात की, बल्कि रेलवे रैक पर बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवानों की तैनात किया है। एसपी ने स्थानीय थाना को भी इस मामले को लेकर निर्देशित किया है। पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद के पहल के बाद रेलवे के वरीय अधिकारियों ने रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी के जवानों को भी ठेकेदार एवं वहां काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा के वहां लिए तैनात कर दिया हैं। पुलिस के कङी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोग दो बाहुबलियों के बीच शक्ति प्रदर्शन एवं भीङत की घटना किसी भी वक्त घटने की आशंका जाता रहे हैं। इधर, घटना को लेकर पुलिस कप्तान को काली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर (ठेकेदार) राज कुमार ने आवेदन देकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। ठेकेदार के आवेदन के अनुसार बीते 19 सितंबर की दोपहर तीन रंगदार रोहित कुमार, कृष्ण मुरारी तथा आदर्श कुमार अपने 50 – 70 हथियार बंद समर्थकों के साथ जबरन रेलवे यार्ड (रेलवे रैंक) में प्रवेश कर गए और काम को रोक दिया। ठेकेदार राज कुमार के साथ मारपीट तथा जान मारने की धमकी देते हुए 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग की । जब आरपीएफ पहुंची तो तीनों रंगदार तथा उनके समर्थकों को खदेङ दिया , लेकिन आरपीएफ के जाते ही फिर से तीनों रंगदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और कहा कि जब तक 20 लाख रुपए रंगदारी नहीं दोगे तब तक यहां काम मत करना ,नहीं तो लाश बिछा देंगे। काली ट्रेडर्स के प्रोपराइटर ठेकेदार राज कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि रेलवे यार्ड स्थित रैंक पर अल्ट्राटेक, कंक्रीटो, तथा एसीसी सिमेट कंपनी के अधिकृत सीएफए के रूप में सर्व लाइसेंस लेकर बीते 08 जुलाई से जमालपुर रेलवे यार्ड के रैंक के प्लेसमेंट पॉइंट पर वैद्य रूप से सीमेंट उतरवाने का काम कर रहे हैं। ठेकेदार ने अपने आवेदन में इसका भी जिक्र किया है कि 09 तथा 13 जुलाई को ही स्टेशन प्रबंधक जमालपुर ,वाणिज्य निरीक्षक, राजकीय रेल थाना, तथा रेलवे सुरक्षा बल को लिखित रूप से उन्होंने दे रखी है। उन्होंने कहा हैं कि काम रेलवे रैंक पर शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था, लेकिन बीते चार दिन पूर्व 19 सितंबर को तीनों रंगदार रोहित कुमार, कृष्ण मुरारी तथा आदर्श कुमार अपने 50 -70 हथियारबंद समर्थकों के साथ आकर काम को रोक दिया और 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की तथा रंगदारी अदा नहीं करने पर हत्या कर देने की धमकी दी। ठेकेदार ने रेलवे रैंक पर स्थाई रूप से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। इधर, इस संबंध में मुंगेर के तेज तर्रार पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने बताया कि रेलवे रैंक पर पुलिस की तैनाती की गई है। संवेदक का आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। घटना में शामिल चाहे कोई भी हों दोषी पाए जाने पर किसी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे। बताते चले की चार दिन पूर्व जमालपुर रेलवे रैक पर ठेकेदारी विवाद तथा रंगदारी को लेकर दो बाहुबलियों के बीच शक्ति प्रदर्शन एवं भीङत की घटना घटी थी। सूचना पर आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस ने रेलवे रैक पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। दो बाहुबलियों के बीच रेलवे रैंक एवं शक्ति प्रदर्शन की घटना के बाद से जमालपुर शहर वासी शहर में अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। वहीं, दूसरी और विश्वात सूत्रों से पता चला है कि दोनों बाहुबली अपराध की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले अपने-अपने शुभचिंतकों से संपर्क साध रहे हैं, ताकि रेलवे रैंक पर एक दूसरे को पटकनी दे सके। कई लोगों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि रेल नगरी जमालपुर में दो बाहुबलियों के बीच शक्ति प्रदर्शन एवं भीङत की धटना के बाद से अंजान चेहरों को भी देखा जा रहा है। जिसके कारण शहर में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय किसी अनहोनी की आशंका से डरे समय से दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अगर सतर्क नहीं रही तो जमालपुर में रेलवे रैंक की ठेकेदारी विवाद तथा रंगदारी को लेकर जमालपुर शहर रक्त रंजिश हो सकता है।
जमालपुर रेलवे रैक पर ठेकेदारी विवाद और रंगदारी को लेकर दो बाहुबलियों में भिड़ंत, रंगदारी मांगने पर पुलिस अलर्ट
