रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर: जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के घर 18.5 लाख रुपये की भीषण डकैती हुई है। अपराधियों ने फरीदपुर दास टोली में रहने वाले रिटायर प्रिंसिपल मनोज कुमार दास के परिवार को बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार मंगलवार सुबह करीब तीन बजे पांच की संख्या में नकाबपोश हथियारबंद डकैत डकैतों ने परिवार के सदस्यों को करीब 45 मिनट तक बंधक बनाए रखा। व करीब 18 लाख का डकैती कर फरार हो गए।
लुटेरों के हाथ क्या लगा
अपराधियों ने 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 3.50 लाख रुपये नकद लूट लिए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, लूटे गए गहनों में उनकी मृत बेटी की शादी के लिए रखे जेवर भी शामिल थे।इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस (फरीदपुर ओपी और जमालपुर थाना) ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।
