Skip to main content

Birsa Times

शेयर बाजार में हाहाकार: 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार: 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट

-सेंसेक्स 2497 अंक गिरकर 74,207 पर आया, निफ्टी 776 अंक टूटा
मुंबई।
शेयर बाजार में गुरुवार को 22 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 2497 अंक (3.26%) गिरकर 74,207 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 776 अंक (3.26%) की गिरावट रही, यह 23,002 पर आ गया है। बैंकिंग-ऑटो शेयर्स में 19 मार्च को सबसे ज्यादा बिकवाली रही। इससे पहले 4 जून 2024 को सेंसेक्स 5.74% गिरा था। बीएसइ में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार के 439 लाख करोड़ रुपये से घटकर गुरुवार को 426 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। यानी सिर्फ एक दिन में निवेशकों की संपत्ति में 13 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गयी है। बाजार गिरने की तीन बड़ी वजह अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ना, कच्चे तेल के दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचना और अमेरिका-एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर होना माना जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *