आठ सांसदों का लोकसभा से निलंबन वापस
-4 फरवरी को सदन में हंगामा के कारण किया गया था निलंबित
नयी दिल्ली। संसद में निलंबित किये गये आठ सांसदों का निलंबन मंगलवार को वापस ले लिया गया। इन सांसदों का निलंबन संसद में प्रस्ताव लाकर रद्द किया किया। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गयी कि आगे इस तरह का आचरण न अपनायें। स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से कहा कि प्लेकार्ड और एआइ से बनायी गयी तस्वीरें प्रदर्शित न करें। बताते चलें कि सोमवार को लोकसभा स्पीकर की ओर से बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी थी। बताते चलें कि आठ सांसदों को 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था। इनमें कांग्रेस के सात और लेफ्ट के एक सांसद थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। सांसदों का निलंबन रद्द होने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि यह रद्द हो गया है।

इन्हें किया गया था निलंबित:
कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और सी.पी.आई.-एम के एस. वेंकटेशन
