Skip to main content

Birsa Times

राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, हाथ जोड़कर प्रणाम किया

राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, हाथ जोड़कर प्रणाम किया

-संत ने राधे-राधे कहा, 25 मिनट चर्चा की
मथुरा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर संत को प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। गुरुवार को प्रेमानंदजी का 56वां जन्मदिन था। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को जन्मदिन की भी बधाई दी। बताते चलें कि राष्ट्रपति तीन दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश में हैं। उन्होंने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किये थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेंब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री मौजूद थीं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *