Skip to main content

Birsa Times

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा के पास पलटा शीशे से भरा वाहन, चालक बाल-बाल बचा

दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शिकारीपाड़ा के पास पलटा शीशे से भरा वाहन, चालक बाल-बाल बचा

शिकारीपाड़ा/दुमका। आदिवासी एक्सप्रेस, ललित कुमार पाल
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नलहची पुल के समीप शीशे से लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया, उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वाहन दुमका से रामपुरहाट की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन नलहची पुल के पास पहुंचा, वहां तीखे मोड़ और अत्यधिक रफ्तार के कारण वह दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें लदा सारा शीशा सड़क पर बिखर गया, जिससे सड़क के एक हिस्से पर कांच के टुकड़े फैल गए। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नलहची पुल के पास यह दुर्घटना कोई नई बात नहीं है। इस स्थान पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं, और पूर्व में यहां कई लोगों की जानें भी जा चुकी हैं। इसके बावजूद वाहन चालक इस खतरनाक मोड़ पर अपनी गाड़ियों को अत्यधिक रफ्तार से निकालते हैं, जिससे आए दिन हादसे और जान-माल का खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क पर बिखरे कांच को हटाने के साथ यातायात को सुचारू बनाने में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *