Skip to main content

Birsa Times

बस स्टैंड शेरेगढ़ा रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस, दुकानें हटाने का निर्देश

बस स्टैंड शेरेगढ़ा रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस, दुकानें हटाने का निर्देश

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ बस स्टैंड स्थित शेरेगड़ा रोड़ में अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में स्थानीय अंचल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अंचल अधिकारी बालेश्वर राम के निर्देश पर शेरेगड़ा रोड़ में अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही सभी दुकानदारों को जल्द से जल्द अपनी अपनी दुकानें हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान अंचल प्रशासन की टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से बताया कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें।।मौके पर अंचल निरीक्षक वासुदेव मेहता, हल्का कर्मचारी अनिल होरो सहित अंचल कार्यालय के कई कर्मी मौजूद थे।इधर,प्रशासन की इस कार्रवाई से बस स्टैंड में दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले छोटे दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न होने की चिंता सताने लगी है। दुकानदारों का कहना है कि वे लंबे समय से छोटी छोटी दुकानें चलाकर अपने परिवार का खर्च उठाते आ रहे हैं। ऐसे में दुकानें हटाए जाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी।छोटे दुकानदारों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के साथ साथ उन्हें रोजगार के लिए किसी उपयुक्त स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए,ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना रोजगार जारी रख सकें और परिवार का भरण पोषण कर सकें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *