Skip to main content

Birsa Times

मांडर टोल प्लाजा पर आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन, पुराने दर से टोल वसूली की मांग पर अड़े ट्रक चालक

मांडर टोल प्लाजा पर आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन, पुराने दर से टोल वसूली की मांग पर अड़े ट्रक चालक

300 रुपये टोल वसूली के विरोध में एनएच-75 जाम, मैनेजर को सौंपा ज्ञापन
मांडर। मांडर रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग (एनएच-75) स्थित मांडर टोल प्लाजा पर बुधवार को टोल टैक्स वसूली को लेकर टर्बो ट्रक चालकों और मालिकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। टर्बो ट्रकों से आने-जाने के लिए 300 रुपये टोल टैक्स वसूले जाने से नाराज चालकों ने टोल प्लाजा के सामने सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण एनएच-75 पर वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों एवं मालिकों का कहना था कि टर्बो ट्रकों से टोल टैक्स की वसूली पूर्व निर्धारित दर के अनुसार ही की जानी चाहिए। उन्होंने 300 रुपये की वसूली को अनुचित बताते हुए पुरानी दर से टोल टैक्स लेने की मांग की। चालकों ने कहा कि बढ़ी हुई दर से उनकी परेशानी बढ़ रही है और इस व्यवस्था में जल्द बदलाव किया जाना चाहिए।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद एनएच-75 पर आवागमन सामान्य हो सका।

विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रक चालकों एवं मालिकों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। उन्होंने पुराने निर्धारित दर को बहाल करने और टोल वसूली से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *