Skip to main content

Birsa Times

दिनेश मेडिकल में छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

दिनेश मेडिकल में छापेमारी, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित मूरपा मोड़ के समीप दिनेश मेडिकल में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना पर मंगलवार को पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने किया। हालांकि,जांच के दौरान मेडिकल दुकान से कोई प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद नहीं हुआ। इस प्रकार छापेमारी में पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा एवं चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य कर्मी शामिल थे। टीम ने दुकान में उपलब्ध दवाओं की जांच की और प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री से संबंधित जानकारी ली। लेकिन जांच के दौरान प्रतिबंधित सिरप मिलने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद छापेमारी अभियान बिना किसी बरामदगी के समाप्त हो गया।इस संबंध में स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री, अवैध कारोबार और नशीले पदार्थों के व्यापार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री या अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *