संवादाता संजीव कुमार
कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के बकिया डीमर गांव में डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस की लगातार दबिश के बाद एक प्राथमिकी अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
मामले को लेकर वादी मिथिलेश यादव, उम्र 65 वर्ष, साकिन बकिया डीमर, थाना पोठिया, जिला कटिहार ने 24 अक्टूबर 2026 को पोठिया थाना में लिखित आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 8 बजे गांव में डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गाना बजाया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया और गाना बंद करने को कहा तो विवाद हो गया।आरोप है कि इसके बाद नामजद अभियुक्तों ने उनके पुत्र सुमित यादव और संतोष यादव के साथ बांस के मंगरा और लोहे की रॉड से मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। इस घटना को लेकर पोठिया थाना कांड संख्या 276/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पोठिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस की लगातार दबिश के कारण कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनचून कुमार यादव, उम्र 25 वर्ष, पिता नरेश यादव, साकिन बकिया डूमर थाना पोठिया, जिला कटिहार ने 2 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।कटिहार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि डीजे पर अश्लील गाना बजाना और तेज आवाज में डीजे बजाना कानूनन अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
