-सजावार में मां, पांच पुत्र एवं दो बहू शामिल
-न्यायालय में सुरक्षा को लेकर किए गए थे विशेष व्यवस्था
-वर्ष 2025 के होली में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचा था 112 पुलिस
ब्यूरो चीफ, मुंगेर
मुंगेर कोर्ट : बीते वर्ष मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के विवाद सुलझाने पहुंचे एएसआई संतोष कुमार सिंह को मार-पीट कर हत्या मामले में भारी सुरक्षा के बीच एडीजे चतुर्थ कुमारी मनीषा ने एक परिवार के नामजद सभी आठ सदस्य को एएसआई के हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई इसके अलावा अन्य धाराओं में सजा सुनाई एवं जुर्माना भी लगाया।सभी सजाएं साथ -साथ चलेगी। सोमवार को न्यायालय ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या 78/2025 एवं सेशन वाद संख्या 299/2025 में सजा के बिन्दुओं पर अभियोजन एवं बचाव पक्ष के दलील सुनने के बाद नामजद सभी अभियुक्त को सजा सुनाई। जिसमे स्व नारायण यादव के नामजद पांचों पुत्र रंजीत कुमार, रणबीर कुमार,राजू कुमार, गुड्डू कुमार एवं विकास कुमार, पत्नी रेखा देवी तथा बहू सरिता देवी पति – रंजीत कुमार एवं मौसम कुमारी ,पति -रणवीर कुमार है।
अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने बहस में लिया भाग
घटना के संबंध में बताया जाता है कि होली के दिन 14 मार्च 2025 को नंदलालपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ । सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात 112 के मोटर साइकिल से एएसआई संतोष कुमार सिंह एवं सिपाही दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्ष को समझा बुझाकर शांत करने चाहा। इसी क्रम में वे अभियुक्त के आंगन में चला गया तो इसी दौरान सभी अभियुक्त एएसआई के साथ गाली -गलौज एवं मारपीट करने लगे एवं सिर पर लोहे के रड एवं दबिया से मार कर जख्मी कर गिरा कर बेहोश कर दिया फिर घसीटत दरवाजे पर छोड़ दिया। एएसआई का इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई थी । सिपाही दीपक कुमार के लिखित आवेदन में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 78/2025 दर्ज हुई।
दोषी करार देने के बाद आरोपियों ने कोर्ट में किया था हंगामा
पूर्व में दोषी करार देने के बाद पुलिस कैदी वाहन से सभी अभियुक्तों को जेल ले जा रहे थे तो अभियुक्तों ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट किया था। इस मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई ।
सुरक्षा का व्यापक इंतिजाम
किसी अनहोनी घटना से बचने के लिए कोर्ट के सुरक्षा का विशेष इंतिजाम किया गया था। बंदी वाहन के पीछे पुलिस की एक मोटरसाइकिल पर दो जवान और उसके पीछे पुलिस वाहन मुंगेर जेल गई।
दो मासूम भी अपने -अपने मां के साथ जेल में इस मामले में तीन महिलाओं सजावार हुई हैं । जिसमे दो महिलाओं का एक-एक छोटा-छोटा बच्चे गोद में है। जो मां के साथ ही कारा में रहेंगे।
