-मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, धरहरा थाना क्षेत्र की धटना
-ब्यूरो मुंगेर, मुंगेर
धरहरा(मुंगेर): जिलें के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह पहाड़पुर गांव में रविवार की देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान माताडीह पहाड़पुर निवासी संजय तांती के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल संजय तांती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धरहरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया।
घायल संजय तांती ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर उसके पड़ोसी दामोदर तांती और उसके परिजनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। धरहरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
माताडीह पहाड़पुर गांव में दो पक्षों के बीच भिड़ंत, घायल संजय तांती को सदर अस्पताल किया गया रेफर
