Skip to main content

Birsa Times

मुंगेर में शराब पार्टी! शराब के नशे में हर्ष फायरिंग, चार बैंक कर्मी सहित पांच गिरफ्तार

मुंगेर में शराब पार्टी! शराब के नशे में हर्ष फायरिंग, चार बैंक कर्मी सहित पांच गिरफ्तार

-हर्ष फायरिंग से मची अफरा तफरी
-बैंक का दो नाली बंदूक आखिर कैसे आया बाहर?
-गिरफ्तार चार युवक आईसीआईसीआई बैंक में हैं कार्यरत
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर :
शराब निषेध अधिनियम की खिल्ली मुंगेर में बैंक कर्मी उड़ा रहे हैं और गार्ड की बंदूक से नशे में हर्ष फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं। जो कि देखते ही बन रहा है। यह मामला पुलिस के लिए नई चुनौती भी है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटवन बाजार का है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात एक निजी आवास में शराब पार्टी के दौरान निजी बैंक कर्मी आईये ना हमरा बिहार में…के गीत पर थिरक ही रहे थे कि नशे में चूर महफिल का एक साथी नशे में झूमते हुए अचानक बैंक गार्ड के दो नाली बंदूक उठा ले आया और ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग करने लगे।

यह देख आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अपराधी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार बैंक कर्मी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो नाली बंदूक, 06 खोखा तथा शराब की कुछ खाली बोतल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि आस पास के लोगो हर्ष फायरिंग के दौरान गोलियों की आवाज ने किसी अनहोनी घटना की संभावना को लेकर संबंधित थाना को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची जिससे शराबियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी नशे में धुत बैंक कर्मियों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराया तथा बैंक के वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बैंक बंद होने का फायदा उठाकर बेटवन बाजार निवासी अंकित कुमार उर्फ बिट्टू के किराए के कमरे पर पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी के लिए आईसीआईसीआई बैंक शाखा में सुरक्षा गार्ड के पास रहने वाली दोनाली बंदूक को किसी तरह कमरे पर लाया गया था। शराब पीने के दौर के बाद सभी नशे में झूमने लगे और कथित तौर पर कमरे की खिड़की से बाहर की ओर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक कई राउंड गोलियां दागी गईं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

कासिम बाजार पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी अंकित कुमार उर्फ बिट्टू, सुधांशु कुमार, राहुल कुमार और शशांक शेखर को गिरफ्तार किया है। ये चारों आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी बताए गए हैं। इसके अलावा शराब पार्टी और फायरिंग में साथ देने वाले उनके पड़ोसी आशीष कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के साथ ही उनसे संघन पूछताछ शुरू कर रही है। इस वारदात ने न केवल शराबबंदी कानून बल्कि अवैध हर्ष फायरिंग की घटना ने मुंगेर में शराबबंदी की पोल खोल कर रख दी है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंगेर पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है कि आखिर छुट्टी के दिन बैंक से गार्ड का दो नाली बंदूक किसी के निजी आवास पर कैसे पहुंचा? मामले में सुरक्षा गार्ड की संलिप्त थी या फिर बैंक कर्मियों ने चाबी किस से हासिल किया ? कहीं बैंक का नकली चाबी बनाकर तो नहीं बैंक परिसर से दो नाली बंदूक निकल गई ? हर्ष फायरिंग किसने की ? इन सारे मामलों की तमाम तकनीकी जांच कर रही है। इस बाबत कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबी कश्यप ने बताया कि घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार बैंक कर्मी सहित पांच युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि कमरे की तलाशी के दौरान दोनाली बंदूक और फर्श से छह प्रयुक्त खोखे बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना बैंक के वरीय प्रबंधन को दे दी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, उत्पाद अधिनियम और सार्वजनिक शांति भंग करने की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस बाबत पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है चार बैंक कर्मी सहित पांच युवकों रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों से पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के उपरांत शराब पार्टी में सहयोग करने वाले अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में एसपी ने बताया कि आखिर बैंक परिसर से गार्ड का दो नाली बंदूक किसी के निजी आवास पर कैसे पहुंचा? पुलिस इस मामले की तकनीकी जांच के आधार पर जल्द खुलासा करेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *