रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
औरंगाबाद :- जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग, औरंगाबाद की टीम द्वारा अंबा में कार्रवाई करते हुए एक XUV चार पहिया वाहन को पकड़ा गया।
वाहन की जांच के दौरान उसमें से गांजा के कुल 182 पैकेट बरामद* किए गए। कार्रवाई के दौरान संबंधित XUV वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
बरामद गांजा एवं जब्त वाहन के संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।
अंबा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, XUV वाहन से 182 पैकेट गांजा बरामद
