-गोताखोर बालक का शव ढूंढने में जुटे
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर : जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काली पहाड़ी स्थित शिवकुंड तालाब में नहाने के दौरान एक छात्र की पानी मे डूबने की खबर मिलते ही थाना पुलिस की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने गोताखोर को बुलाया जो छात्र की शव को तलाश में जुटे हैं। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार चार छात्र पहाड़ घूमने के दौरान पोखर में नहाने उतर गए। जिसमें केशोपुर निवासी नरेंद्र कुमार का पुत्र लव कुमार जो नयागांव विद्या मंदिर का दसवी कक्षा का छात्र बताया जाता हैं।छात्र लव का पैर फिसल जाने के कारण पानी में गिर पड़े। अपने अन्य साथी को डूबता चीख़-पुकार मच गया। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े।और तीन छात्र को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस बाबत रामनगर थाना पुलिस ने बताया कि छात्र के डूबने की सूचना मिली है। शव को गोताखोर तलाश करने में जुटे हैं खबर लिखे जाने तक पानी से शव बाहर नहीं आया था।
जमालपुर के शिवकुंड तालाब में नहाने के दौरान छात्र डूबा, परिजनों में मचा कोहराम
