-आर्थिक तंगी से जूझ रहा था मृतक युवक
-नशे की लत के कारण पत्नी छोड़ कर चली गई थी मायके
ब्यूरो चीफ, मुंगेर
जमालपुर (मुंगेर) : जिलें के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 21 सदर बाजार ब्रह्मस्थान गली में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फेल गयी। सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। जो घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को मुंगेर सदर भेज दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक नीरज साव का पुत्र छोटू साव उम्र (30) बताया जाता हैं। जो कि विवाहित था।
लोगों की मानें तो मृतक युवक सदर बाजार मस्जिद चौक पर श्रृंगार का दुकान चलाया करता था, जिसे मकान मालिक ने खाली करा दिया था। आर्थिक तंगी से परेशान बेरोजगार युवक छोटू सुलेशन एवं सुखा नशा का आदी होता चला गया। नशे की लत के कारण पत्नी के साथ विवाद गहराता देख वह पति को छोड़कर मायके चली गई थी। पत्नी के छोड़े जाने के बाद युवक तनाव में रहने लगा। इधर, घटनास्थल पहुंची पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मृतक का पिता नीरज साव बॉसी मेला में मनिहारी व श्रृंगार की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा हैं।
इस बाबत जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक द्वारा सुसाइड का मामला प्रतीत होता है। जांच एवं अनुसंधान जारी है। उन्होंने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
जमालपुर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
