Skip to main content

Birsa Times

आवागमन की समस्या का ग्रामीणों ने खुद निकाला रास्ता, रैयती जमीन देकर शुरू कराया सड़क निर्माण

आवागमन की समस्या का ग्रामीणों ने खुद निकाला रास्ता, रैयती जमीन देकर शुरू कराया सड़क निर्माण

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र के डाबर गांव में सड़क की बदहाली से तंग आकर ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए अपनी रैयती जमीन उपलब्ध कराकर नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन लगवाकर सड़क तैयार कराई, ताकि बरसात में कीचड़ और जलजमाव के कारण हो रही आवागमन समस्या से राहत मिल सके। बताया जा रहा है कि गांव के ग्रामीण लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे थे। पहले से मौजूद पगडंडी जगह-जगह कीचड़ और झाड़ियों से भर गई थी। बरसात के दिनों में पानी भरने से पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था। ग्रामीणों को जरूरी कामकाज के लिए गांव से बाहर जाने और लौटने में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण की मांग कई बार संबंधित स्तर पर की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसके बाद कई ग्रामीणों ने आपसी सहमति से अपनी-अपनी जमीन देकर नए रास्ते का निर्माण कराने का निर्णय लिया। जेसीबी मशीन से सड़क तैयार कराई गई, जिससे अब गांव के लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि नई सड़क बनने से बरसात में भी आवागमन पहले की तुलना में आसान होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस सड़क का समुचित निर्माण एवं मजबूतीकरण कराया जाए, जिससे सालभर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। सड़क निर्माण के दौरान शैलेंद्र शर्मा, रोहित यादव, पवन वर्मा, जीतू यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की इस पहल को गांव की मूलभूत समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *