Skip to main content

Birsa Times

साढ़े 18 लाख की डकैती कांड में ‘टैटू’ बना अहम सुराग, संदिग्ध तक पहुंची पुलिस

साढ़े 18 लाख की डकैती कांड में ‘टैटू’ बना अहम सुराग, संदिग्ध तक पहुंची पुलिस

-गले पर ‘विलेन’ के सुराग से बदमाश की हुई पहचान
-अब 72 घंटे में भूचाल धमकी वाले वीडियो से पुलिस को दिया चैलेंज
-बदमाश ने पुलिस को चैलेंज देकर दिया खुली चुनौती
-बदमाश निशु झा का रहा है आपराधिक इतिहास: एसपी
रंजीत कुमार विद्यार्थी
जमालपुर(मुंगेर) :
जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर दास टोली में 22 सितंबर की रात सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दास के घर हुई 18 लाख 50 हजार रुपये की डकैती का मामला एक सप्ताह से सुर्खियों में है। घटना में पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती को अंजाम दिया था। जिसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही है। इसी बीच जांच के दौरान पीड़ित परिवार के एक अहम इनपुट ने पुलिस का ध्यान खींचा। परिवार ने बताया था कि एक बदमाश के गले पर ‘विलेन’ लिखा टैटू बना है। पुलिस ने इसी टैटू को आधार बनाकर फरीदपुर और आसपास के इलाके में ऐसे युवक की तलाश शुरू की। जिस दौरान पुलिस को नीरज झा उर्फ़ निशु झा की बावत जानकारी मिली, जिसके गले पर बाएं तरफ कान के नीचे विलेन लिखा टैटू बना है। जानकारी होते हीं पुलिस टीम ने संदिग्ध नीरज उर्फ़ निशु के घर दबिश दी, जहां निशु नहीं मिला। पुलिस टीम ने निशु की खोज में संभवतया अपने अंदाज में हड़काया, जिसकी जानकारी होते हीं निशु हत्थे से उखड़ गया, व उसने भी अपने अंदाज में पुलिस को 72 घंटे का समय देते हुए चैलेंज दे दिया हैं।

पुलिस के लिए चुनौती बना संदिग्ध निशु का वीडियो
संदिग्ध निशु ने जो वीडियो जारी की है, उसमें डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता से इंकार करते हुए जमालपुर थाना में पूर्व में पदस्थापित कई थानेदारों का नाम लेते हुए विभिन्न मामलो के उदभेदन में अपनी और से किए गए मदद का जिक्र करते हुए खुद को न सिर्फ पुलिस मित्र साबित करने का, बल्कि इसे जातीय रंग देने का भी प्रयास किया है। साथ हीं पुलिस से परिवार के सदस्यों को परेशान नहीं करने का अनुरोध भी किया है। उसने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वीडियो में 72 घंटे के भीतर ‘भूचाल’ मचाने की धमकी भी दी। वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती देने वाले इस संदिग्ध की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है.

बोलें एसपी
इस पूरे मामले पर मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि डकैती कांड में यह युवक संदिग्ध है और उसका पूर्व का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो की भी जांच कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसपी ने कहा कि संदिग्ध को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और डकैती में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *