Skip to main content

Birsa Times

शिकारीपाड़ा में बेकाबू ट्रक झाड़ियों में घुसा, टला बड़ा हादसा; दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर तेज रफ्तार बनी आफत

शिकारीपाड़ा में बेकाबू ट्रक झाड़ियों में घुसा, टला बड़ा हादसा; दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर तेज रफ्तार बनी आफत

शिकारीपाड़ा/दुमका/ आदिवासी एक्सप्रेस।
दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर शिकारीपाड़ा के नव पहाड़ के पास एक मोड़ पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक अचानक सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। ट्रक दुमका की ओर से शिकारीपाड़ा स्थित क्रेशर मंडी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे झाड़ियों में जा समाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मुख्य मार्ग पर मालवाहक ट्रकों की अनियंत्रित गति लगातार गंभीर चिंता का कारण बनी हुई है। ट्रक चालक अक्सर बेहद तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आती रहती हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार दी जाने वाली चेतावनियों के बावजूद रफ्तार पर लगाम न लगने से राहगीरों और ग्रामीणों में हमेशा डर का माहौल बना रहता है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *