Skip to main content

Birsa Times

पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ पुल का अप्रोच, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ पुल का अप्रोच, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

उद्घाटन से पहले उखड़ी सड़क, ग्रामीणों ने लगाया मानकों की अनदेखी का आरोप
पांडू,पलामू।
प्रखंड अंतर्गत फुलिया एवं कुटमू पंचायत के फुलिया-बरवाही गांव को जोड़ने वाली बाक़ी नदी पर नवनिर्मित पुल के अप्रोच पथ ने पहली ही बारिश में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुल का विधिवत उद्घाटन अभी हुआ भी नहीं है, लेकिन डायवर्शन और अप्रोच पथ कई जगहों पर क्षतिग्रस्त होकर बदहाल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार अप्रोच पथ पर की गई पिचिंग बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल सकी। कई स्थानों पर पक्की परत उखड़कर बह गई और सड़क पर गिट्टी-मिट्टी दिखाई देने लगी है। कटाव व दरार के कारण आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई और पिचिंग सहित सड़क निर्माण में महज खानापूर्ति की गई। उनका कहना है कि यदि निर्माण में निर्धारित मानकों और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल हुआ होता तो उद्घाटन से पहले ही अप्रोच पथ की यह स्थिति नहीं होती। ग्रामीणों ने विभाग से स्थल निरीक्षण कर सड़क की मोटाई, इस्तेमाल सामग्री और पिचिंग की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त अप्रोच को मानक के अनुरूप दुरुस्त कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *