Skip to main content

Birsa Times

गिरिडीह में धनबाद एसीबी का शिकंजा: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते साइबर थाना सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार

गिरिडीह में धनबाद एसीबी का शिकंजा: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते साइबर थाना सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार

गिरिडीह। धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को गिरिडीह साइबर थाना के सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई साइबर थाना के गेट के पास किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी से की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद धनबाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को तय रकम के साथ सब इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पुनीत कुमार 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई है। अब टीम पूरे मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। हालांकि, रिश्वत की रकम किस मामले को लेकर मांगी गई थी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। धनबाद एसीबी की आधिकारिक जानकारी के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद गिरिडीह पुलिस विभाग में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *