चांदन(बांका)। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश के आलोक में आज गुरुवार अहले थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में चलाये गये विशेष छापेमारी अभियान में वाहन चेकिंग के दौरान देवघर चांदन मुख्य सड़क मार्ग के पांडेयडीह मोड़ के समीप एक पिकअप वैन से 7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार देवघर की तरफ से आ रही एक पिकअप वैन को थानाध्यक्ष रवि कुमार,पु.अ.नि चन्द्रधारी कुमार झा,पु.अ.नि सुरेश प्रसाद माली आदि ने गुप्त सूचना के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली गयी।तालाशी के क्रम में पिकअप वैन रजिस्ट्रेशन नंबर JH10BB9925 के डाला में करेला के आड़ में छिपाकर रक्खा गया ओल्ड हेबिट कंपनी के 180 एम.एल के 1869 बोतल व ओल्ड हेबिट कंपनी के 375 एम.एल के 1629 बोतल व ओल्ड हेबिट 350 एम.एल के 3714 बोतल सहित 7212 बोतल कुल 1109.295 लीटर विदेशी शराब जप्त कर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर सहृ चालक की पहचान अशोक मरांडी उम्र 30 वर्ष पिता श्रवण मरांडी सा०जामबाद ,थाना -गोबिन्दपुर, जिला धनबाद (झारखंड)के रूप में हुई है। पुछताछ के क्रम में शराब की खेप सहरसा ले जायी जाने की बात बताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया मध उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अंग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
7212 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
- September 24, 2026
0
2
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
जलावन के नाम पर जंगल से हरे पेड़…
- September 24, 2026
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,…
- September 23, 2026
