आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
-देशी कट्टा व खोखा बरामद, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेलियाडीह करमटोला गांव में करमा पूजा के दौरान महिलाओं से कथित छेड़खानी और गाली-गलौज के बाद फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को करीब 9:30 बजे गांव की महिलाएं करमा पूजा कर रही थीं। इसी दौरान करण रिखीयासन, ग्राम ज्योतिमोड़, थाना जिरवाबाड़ी और रामकुमार राय उर्फ रामा, ग्राम चुनाचक, थाना महागामा, जिला गोड्डा, कथित रूप से महिलाओं के साथ गाली-गलौज एवं छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान करण रिखीयासन ने जूते में छिपाकर रखे देशी कट्टे से फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।
मामले में मोनिका देवी के आवेदन पर मिर्जाचौकी थाना कांड संख्या 80/26, दिनांक 23 सितंबर 2026 को बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
घटना के बाद एसपी साहिबगंज के निर्देश पर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने 23 सितंबर की रात कार्रवाई करते हुए दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- करण रिखीयासन, पिता स्व. मन्नु रिखीयासन, ग्राम ज्योतिमोड़, थाना जिरवाबाड़ी, साहिबगंज।
- रामकुमार राय उर्फ रामा, पिता शिवनाथ राय, ग्राम चुनाचक, थाना महागामा, गोड्डा।
बरामदगी: एक देशी कट्टा एवं एक खोखा।
छापामारी टीम में एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार प्रभाकर, विक्रम कुमार बाउरी, कृष्ण कुमार सिंह, प्रभाष कुमार यादव, बिरेन्द्र नाथ भोक्ता एवं बेरगा सिंह हेम्ब्रम शामिल थे।
