Skip to main content

Birsa Times

पिठोरिया के कोकदोरो में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

पिठोरिया के कोकदोरो में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता/राँची जिला व्यूरो/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो स्थित जामुनगढ़ जंगल के समीप स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी सद्दाक हुसैन (28), पिता शमीम अंसारी, निवासी कोकदोरो को गिरफ्तार कर मंगलवार 29 सितम्बर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा अपनी सहेली के साथ जा रही थी, तभी आरोपी ने कथित तौर पर सुनसान इलाके में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी होंडा शाइन बाइक से फरार हो गया। मामले में पिठौरिया थाना कांड संख्या 102/26, दिनांक 29 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 10/12 तथा बीएनएस की धारा 74/79 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *