Skip to main content

Birsa Times

गुरुआ बाजार में सैलून के बाहर से 49 हजार रुपये से भरा थैला चोरी, पुलिस जांच में जुटी

गुरुआ बाजार में सैलून के बाहर से 49 हजार रुपये से भरा थैला चोरी, पुलिस जांच में जुटी

रवि कुमार गुरुआ
गुरुआ (गया):
गुरुआ बाजार में बैंक से पैसे निकालकर सैलून में बाल कटाने गए एक व्यक्ति से 49 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, टड़मा गांव निवासी शंकर पाल बैंक से 49 हजार रुपये की निकासी करने के बाद बाल कटाने के लिए गुरुआ बाजार स्थित एक सैलून में गए थे। उन्होंने रुपये से भरा थैला अपने बेटे साही राज को दे दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा मोबाइल देखने में व्यस्त था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति रुपये से भरा थैला लेकर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन चोरी हुए रुपये का कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद गुरुआ थाना पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिसआसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।गुरुआ बाजार में दिनदहाड़े लगातार चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *