Skip to main content

Birsa Times

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की दसवीं की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की दसवीं की छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

चांदन (बांका)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चांदन के छात्रावास में आज सोमवार अहले एक दशवी की छात्रा ने कमरा के अंदर लगे पंखा में दुपट्टा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुईया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर,गांव के एक युवती करीब चार वर्षों से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चांदन में रहकर पठन-पाठन कर रही थी। सोमवार अहले छात्रावास में रही सभी छात्रा प्रार्थना सभा में शामिल हुई और प्रार्थना समापन के बाद सभी छात्रा अपने-अपने कमरा में लौट गई। और शिक्षक द्वारा दिये गये होमवर्क जनरल नॉलेज को रिवाइज एक दुसरे छात्रा से करने की बात कहकर दुसरे कमरे में किताब लेकर चली गई और दुपट्टा पंखा में बांधकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।बताया जाता है कि बीते छब्बीस जुलाई को मृतक युवती के परिजन युवती से मिलने विद्यालय आये हुए थे।और मृतक मानको से मिलकर अपने घर लौट गए थे। मृतक युवती के साथ रह रही ललिता कुमारी,सुजातिम हेम्ब्रम,सविता हेम्ब्रम व नीलमणि किस्कू ने बताई कि मृतक युवती रविवार को सर दर्द से परेशान थी और रो रही थी। पुछे जाने पर उन्होंने सर में दर्द होने की बात बताई थी।और सोमवार अहले प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद अपने कमरा में लौटी और पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।विद्यालय की वार्डेन अन्ना लकड़ा की सुचना पर पहुंचे चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती व पुअनि चन्द्रधारी कुमार बदल-बदल घटना पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक जांच की घटना स्थल से सेंपलिंग एकत्र कर अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है।समाचार लिखे जाने तक मौत के सही कारणों की पता नहीं चला है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *