बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव
बांका जयपुर थाना कांड संख्यां 60/26 के तहत आज एक अवैध रुप से एक ट्रेक्टटर जिसपर फुल डाला बालू का अवैध खनन कर झारखंड की ओर ले जाते जयपुर पुलिस प्रशाषण ने बरामद किया और खनन पदाधिकारी बांका के आवेदन पर थाना जयपुर में मामला दर्ज किया गया । इस बावत में थाना अध्यक्ष शुशील राज ने बताया कि गुप्त सूचना आज दोपहर प्राप्त हुई कि चानन नदी घाट से अवैध रूप से खनन कर बालू झारखंड ले जाया जा रहा है । 1:30 बजे दोपहर में जयपुर पुलिस ने दुलमपुर गांव के पक्की सड़क पर छापामारी कर बालू समेत ट्रैक्टर को जब्त किया जबकि ट्रेकटर चालक पुलिस को देखते ही ट्रेकटर छोड़ फरार हो गया । घटना की सूचना बांका के खनन पदाधिकारी को दी गई । पश्चात खनन पदाधिकारी बांका के आवेदन पर मामला थाना जयपुर में दर्ज किया गया है । उक़्त ट्रेक्टर सोनालिका कंपनी की नीली रंग की है जिसका रजिo नम्बर बी आर 2जी डी 0128 है जो थानाअध्यक्ष शुशील राज के द्वारा पकड़ी गई है।
पुलिस ने बालू लदे ट्रेक्टर को किया जप्त चालक फरार
