–बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव कि रिपोर्ट
बांका जयपुर थाना अंतर्गत चिरैयांमोड़ के कल्याणपुर टोला समीप जमदाहा जयपुर रोड में दो बाईक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाईक के परखच्चे उड़ गये एवं एक व्यक्ति गिरकर पुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दिग्घीबांध गांव निवासी घनश्याम यादव पिता बिसू यादव गांव से जमदाहा जयपुर सड़क पर जा रहे थे। जिस दौरान जमदाहा जयपुर सड़क पर गुजर रहे गौरीपुर गांव निवासी चमकलाल यादव पिता कदरु यादव देवघर के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर दोनों के बाईक की टक्कर हो गई। जिसमें चमक लाल यादव अधिक घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने डायल 112 नंबर पर कॉल किया जिसके बाद मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर दोनों बाईक को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए देवघर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है।
दो बाईक की टक्कर से एक व्यक्ति पुरी तरह घायल
