Skip to main content

Birsa Times

जोरी थाना में थाना दिवस आयोजित, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

जोरी थाना में थाना दिवस आयोजित, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से वशिष्ठ नगर जोरी थाना परिसर में सोमवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने की। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित पक्षों को राहत पहुंचाई गई।थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब प्रत्येक सोमवार को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।उन्होंने कहा कि थाना दिवस के माध्यम से भूमि विवाद, आपराधिक घटनाओं से जुड़ी शिकायतें, घरेलू हिंसा, नशा कारोबार, अवैध गतिविधियों सहित अन्य जनसमस्याओं की सुनवाई कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाएगा, ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अपराध, नशा कारोबार, अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने थाना दिवस को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी निर्मल टोपनो सहित थाना के पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *