-चांदी का पायल और सोने की कानबाली बरामद, तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
-देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: देवघर नगर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का उदभेदन करते हुए चोरी गए सामान के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
23 जुलाई 2026 को राजेंद्र नगर, पुरनदाहा निवासी भोला प्रसाद यादव ने आवेदन देकर बताया था कि दिन के 12 बजे घर में घुसकर अज्ञात चोर दो जोड़ी चांदी का पायल और एक सोने की कानबाली चोरी कर ले गए थे।
विशेष टीम ने किया उदभेदन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया सामान बरामद कर लिया।
पुलिस ने 1. अजरुद्दीन शेख, उम्र 22 वर्ष, पिता राजू शेख, पता हिरना, जुम्मन नगर 2. आसिफ शेख, उम्र 20 वर्ष, पिता युसुफ शेख, पता हिरना 3. सुरेश पोद्दार, उम्र 45 वर्ष, पिता स्व. फुन्नी पोद्दार, पता जून पोखर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया बरामद सामान
- दो जोड़ी चांदी का पायल – पिघला हुआ रूप
- एक सोने की कानबाली
केस का विवरण
देवघर नगर थाना कांड संख्या 283/26 दिनांक 26.07.2026 धारा 331(4), 305(a) B.N.S
छापामारी दल में शामिल थे
नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार, पु0अ0नि0 घनश्याम गंजू, मुकेश कुमार तिवारी, सुमन्त प्रसाद, सूरज कुमार, यासीन अंसारी, शंकर रजक और नगर थाना सशस्त्र बल।
