चांदन(बांका)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिरनियां पंचायत के गोपडीह गांव में पीसीएस सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने बांका जिलाधिकारी व बीडीओ को सामुहिक आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में लिखा है कि चांदन प्रखंड प्रमुख द्वारा गोपडीह गांव में सनोज दास के घर से चांदन नदी तक करीब 1000 फीट पुसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जा है।जो लगभग निर्माण कार्य पुरी हो चुकी है। पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के दौरान ग्रामीणों ने स्टीमीट के अनुसार निर्माण कार्य करने की बात कही गई है। बावजूद सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने सामुहिक आवेदन देकर जिलाधिकारी बांका से कार्रवाई करने की मांग की है।प्रखंड क्षेत्र में निर्माण हुई पीसीसी सड़क की सही जांच हुई तो निर्माण कार्य में भारी अनियमितता आने की बात कही जा रही है।अब देखना है कि पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की जांच होती है या फिर पूर्व की तरह मामले रफा-दफा हो जाती है।
पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता को लेकर डीएम को लिखा आवेदन
- July 24, 2026
0
26
Less than a minute
You can share this post!
administrator
