-सत्संग हॉल्ट ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तुला मशीन बरामद
-देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: देवघर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन सुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 5.01 ग्राम ब्राउन सुगर, 85150 रुपया नकद और इलेक्ट्रॉनिक तुला मशीन भी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि देवघर शहर में ब्राउन सुगर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और युवा वर्ग को नशे में धकेला जा रहा है। इस पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया।
ओवरब्रिज के नीचे हो रही थी बिक्री
26.07.2026 की रात विशेष टीम को सूचना मिली कि सत्संग हॉल्ट के पास ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति युवाओं को बहला-फुसलाकर ब्राउन सुगर बेच रहा है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर के नेतृत्व और नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने छापामारी की। इस दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
अफरोज शेख उर्फ सुल्तान, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता फिरोज शेख, पता हल्दीबाड़ी, हिरना, थाना नगर, जिला देवघर
जप्त सामान
- 5.01 ग्राम ब्राउन सुगर
- 85150 रुपया नकद
- 1 इलेक्ट्रॉनिक तुला मशीन
केस का विवरण
देवघर नगर थाना कांड संख्या 288/26 दिनांक 26.07.2026 धारा 21(b)/27(a) N.D.P.S ACT
छापामारी दल
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर, पु0नि0 सह थाना प्रभारी नगर थाना रवि ठाकुर, पु0अ0नि0 मुकेश कुमार, घनश्याम गंजू, मुकेश कुमार तिवारी, सुमन्त प्रसाद, सूरज कुमार, यासीन अंसारी, शंकर रजक और नगर थाना सशस्त्र बल।
