Skip to main content

Birsa Times

बारात में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बारात में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत हाथीदह थाना क्षेत्र में बारात के दौरान शराब पीकर हंगामा करना तीन लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने शराब के नशे में बाराती गाड़ी के चालक के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार (24 वर्ष), पिता महेश मांझी, सुरेश कुमार (30 वर्ष), पिता नुनुलाल मांझी तथा घुटर मांझी (58 वर्ष), पिता गोपाल मांझी, सभी निवासी वार्ड संख्या-01, रामगढ़, थाना रामगढ़ चौक, जिला लखीसराय के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की शराब जांच कराई गई, जिसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
हाथीदह थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *