Skip to main content

Birsa Times

पलामू के पिपरा में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या: आरोपी रमेश सिंह गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया खुलासा

पलामू के पिपरा में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या: आरोपी रमेश सिंह गिरफ्तार, एसडीपीओ ने किया खुलासा

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
छतरपुर,पलामू।
पलामू जिला के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबाना गांव में सोमवार 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार “बलुआ” से मारकर प्रभुनाथ रजवार उम्र 50 वर्ष की हत्या कर दी गई। घटना वीर कुंवर स्थान स्थित बरगद पेड़ के पास हुई।

घायल प्रभुनाथ को परिजन पहले छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई श्याम लाल रजवार के बयान पर पिपरा थाना में कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 118(2)/103(1) के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r)/3(1)(s)/3(2)(v)/3(2)(va) भी लगाई हैं।

छतरपुर SDPO प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश सिंह उर्फ मोरा सिंह पिता स्व. मुंशेरी सिंह, निवासी मधुबाना को पडवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पिछले दुर्गा पूजा में हुई गाली-गलौज की रंजिश के कारण हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।मौके पर पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा और अवर निरीक्षक मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *