बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव कि रिपोर्ट
बांका। बांका कटोरिया प्रखंड के बसमत्ता पंचायत अंतर्गत कालझर गांव के दो किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए है। दोनों किशोर दो दिन पहले शाम 4 बजे के करीब घर से आरपत्थर-चिराईयांमोर मुख्य रोड मालबथान गांव के समीप से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। घटना के बाद दोनों किशोर के परिवारों में चिंता का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता किशोरों में आयुष कुमार पिता सूरज दास निवासी ग्राम कालझर, तथा जयकांत कुमार पिता निरंजन दास निवासी ग्राम कालझर शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों गांव में एक साथ ही रहते थे और अंतिम दिन भी दोनो साथ में निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटेने पर काफी खोजबीन की गई परन्तु उक्त दोनों किशोर का कोई सुराग नहीं मिला, जिनके बाद परिजनों ने जमदाहा थाना में गुमशुदगी का आवेदन दे खोजबीन की गुहार लगाई है।
परिजनों ने बताया कि आयुष की उम्र लगभग 13 वर्ष, ऊंचाई करीब 5 फीट 3 इंच तथा रंग गोरा है। वहीं जयकांत की उम्र करीब 14 वर्ष बताई गई है जो श्यावला है और सर पर टोपी पहना हुआ है। पुलिस को गुमशुदगी की आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर खोजबीन की जा रही है पर अभीतक किशोर का कोई पता नही चल पाया है।

