बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव
बांका। बांका जयपुर क्षेत्र का लकरामा पंचायत अंतर्गत सहदेवा नावाडीह गांव की ग्रामीण सड़क बरसात में पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव के कारण खेत बन गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद न तो संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर है और न ही जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीण विजय मुर्मू , बाबूराम सोरेन , लजरूस हंसदा, दिनेश सोरेन, सुरेश सोरेन, सुभाष सोरेन, राहुल मुर्मू, भरत टुडू , रमेश बेसरा , नुनवा सोरेन सहित अन्य ने बताया कि इस सड़क होते हुए लगभग एक दर्जन से ऊपर गांव के किसान, छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। सड़क पर फैली कीचड़ के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। कई बार राहगीर फिसलकर गिर चुके हैं। वहीं बाइक चालकों बड़ी सतर्कता से वाहन चलाना मजबूरी है। हल्की सी चूक होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं ग्रामीण कार्य विभाग से शीघ्र सड़क की निर्माण कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा आवागमन सुगम बनाने की मांग की है।
वही इस रोड की समस्या पर लकरमा पंचायत के मुखिया कमलाकांत यादव ने कहा पंचायत समिति के मध्यम से लगभग 12 सौ फिट सड़क बनाई गई है। बाकी ग्रामीण पथ निर्माण विभाग से सहदेव नावाडीह से पूर्वी लकरामा व ढेवा कोलिया गांव से लेकर घरचप्पा तक सर्वेकर डीपीआर तैयार किया जा चुका है। जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जायगी।
