सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन(बांका)चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के पेलवा(धरवाटिल्हा)गांव में पंडाल निर्माण करने को लेकर दो पक्षों के बीच उपजे विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार पेलवा गांव निवासी कटी मंडल के पुत्री की आज सोमवार रात्रि विवाह था।बारात की ठहराव को लेकर लड़की पक्ष के द्वारा निर्माण कराये जा रहे पंडाल कार्य को गांव के ही कामेश्वर मंडल ,ठाकुर मंडल , शंकर मंडल, अयोध्या मंडल आदि के द्वारा रोके जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई।जिसमें एक पक्ष से रूशन मंडल पिता स्व०सलखू मंडल उम्र करीब 62 वर्ष, सत्तन मंडल पिता स्व०मोहन मंडल उम्र करीब 60 वर्ष,कैलाश मंडल पिता कोंका मंडल उम्र करीब 45 वर्ष व टुनटुन मंडल पिता प्रकाश मंडल सा०चित्तोनोड़िया (जिला देवघर) झारखंड निवासी घायल हो गए। जबकि दुसरे पक्ष से कामेश्वर मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व.अंबिका मंडल,
ठाकुर मंडल पिता अंबिका मंडल,शंकर मंडल 45 वर्ष पिता अंबिका मंडल,अयोध्या मंडल पिता अंबिका मंडल उम्र 40 वर्ष,एवं शंकर मंडल पिता स्व.अंबिका मंडल,
सा०पेलवा(धरवाटिल्हा) निवासी घायल हो गए।सभी जख्मियों स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया।जहां ऑन ड्यूटी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशीष कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ०मेघना कुमारी ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु शंकर मंडल पिता स्व.अंबिका मंडल व सत्तन मंडल पिता मोहन मंडल को सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया आवेदन दिए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
