Birsa Times

कवैया थाना पुलिस ने हत्या मामले के दो आरोपियों को पटना से किया गिरफ्तार ,

कवैया थाना पुलिस ने हत्या मामले के दो आरोपियों को पटना से किया गिरफ्तार ,

पुलिस दबिस के कारण एक आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय

लखीसराय जिले के कवैया थाना पुलिस ने हत्या मामले के दो आरोपियों को पटना से गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस दविस के कारण एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 निवासी टुनटुन यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ राजा की 10 धुर जमीन को लेकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था हालांकि पुलिस के द्वारा हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की गई थी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे

लखीसराय एसपी के निर्देश पर कवैया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसके उपरांत पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जिसके बाद कवैया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार एवं पुलिस टीम के द्वारा पटना मे छापेमारी कर हत्या के दो आरोपि संजय यादव के पुत्र नीतीश कुमार एवं सौरव कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है वही पुलिस की लगातार छापेमारी से घबराकर हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *