Birsa Times

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डीजे वाहन हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत,

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, डीजे वाहन हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत,

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया डीजे वाहन, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में गया रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब डीजे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य पथ पर पांडेपुरा करानी मोड़ के समीप हुईप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पिकेट प्रभारी सुनील दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों घायलों को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हेमंत कुमार (18) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौर गांव निवासी प्रमोद राम के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनपुरबीघा गांव निवासी नरेश पासवान के 18 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनपुरबीघा से डीजे वाहन घोड़दौर गांव में आयोजित शादी समारोह के लिए जा रहा था। इसी दौरान पांडेपुरा करानी मोड़ के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डीजे वाहन का चालक वाहन चला रहे दूसरे युवक को ड्राइविंग सौंप दिया था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि मृतक अभिषेक कुमार दूल्हे का चचेरा भाई था। जिस घर से कुछ ही घंटों बाद बारात निकलनी थी, वहां अचानक मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिषेक परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। वहीं डीजे वाहन को पांडेपुरा पिकेट के आई है,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *