आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): इटखोरी क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल में टेंपो और आर्टिगा कर की सीधी टक्कर में टेंपो चालक पितिज गांव के नरेश दांगी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार सुबह 9:00 बजे की है। घटना के बाद राहगीरों ने नरेश दांगी को किसी तरह इटखोरी अस्पताल में पहुंचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की टेंपो से नरेश दांगी जूस बेचने इटखोरी भद्रकाली मंदिर आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक आर्टिगा कार ने दूसरे साइड चढ़कर टेंपो को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में नरेश दांगी गंभीर रूप घायल हो गया।
