छात्रों को पीने के पानी की समस्या,
प्रधानाचार्य ने वशिष्ठ नगर थाना में दी शिकायत
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज(चतरा): जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के दंतार पंचायत अंतर्गत लेढ़ो गांव में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बीते रात्रि चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए स्कूल में लगे दो सोलर पैनल को चुरा चंपत हो गए।मंगलवार को जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्रदेव यादव ने बताया कि रविवार को स्कूल बंद था। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। चोरी के बाद से छात्रों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे बताया छः माह पूर्व एक सोलर पैनल और दो सप्ताह पूर्व भी 21 अप्रैल को दो दरी और दो मैट की भी चोरों ने हाथ साफ किया है।प्रधानाचार्य, और प्रबंधन समिति जोरी थाना में शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की भी मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई जाएगी।
