Birsa Times

मारपीट के मामले दो गिरफ्तार,भेजा जेल।

मारपीट के मामले दो गिरफ्तार,भेजा जेल।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के पैलवा गांव में रविवार की सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।इस मामले में कार्रवाई करते हुए चांदन पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर एक पक्ष के हैमिया देवी पति स्व.हरिनाथ यादव ने पंचू यादव, परमेश्वर यादव, नीरज यादव, व सीता देवी ,सरजु यादव,बविता देवी, शांति देवी, परमेश्वर यादव,पिंकी देवी,खुसबू देवी,निशु कुमारी, पिंटू यादव ,छोटू यादव गंगाधर यादव,सुधिर यादव के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है |वहीं दूसरे पक्ष के सीता देवी पति पंचानंद यादव ने पूनम देवी, हैमिया देवी व मुकेश यादव सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गाली गलौज करने व मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदन पुलिस ने हैमिया देवी पति स्व. हरिनाथ यादव व मुकेश यादव पिता स्व हरिनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक पक्ष से दो लोग को जेल भेज दिया गया ।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *