Birsa Times

चतरा में देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग में हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई का घोंटा गला; चार हिरासत में

चतरा में देवर-भाभी के प्रेम प्रसंग में हत्या: बड़े भाई ने छोटे भाई का घोंटा गला; चार हिरासत में

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित सेलवार गांव से हत्या की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां देवर-भाभी के अवैध प्रेम प्रसंग से नाराज एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवचरण यादव के रूप में हुई है। पहले यह मामला दीवार निर्माण के विवाद का लग रहा था, लेकिन हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक लगने पर बड़े भाई कामदेव यादव ने उसकी जान ले ली। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई, भाभी और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आगे की तफ्तीश जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *