Birsa Times

जमीन विवाद: देवीपुर में महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, थाने में दी शिकायत

जमीन विवाद: देवीपुर में महिला की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, थाने में दी शिकायत

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पंचायत धोबाना के बड़की खडखार गांव निवासी गीता देवी ने देवीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।
*पूर्वजों की जमीन पर जबरन निर्माण का आरोप-
गीता देवी ने आवेदन में कहा है कि मौजा बड़की खडखार, खाता नंबर-96 और प्लॉट नंबर-80 की जमीन उनके पूर्वजों के नाम से दर्ज है। आरोप है कि जय प्रकाश यादव एवं त्रिपुरारी यादव, दोनों पिता स्व० विशु राउत, बच्चु राउत पिता रतन राउत, प्रेम राउत, तारकिशोर राउत, दोनों पिता स्व० कैला राउत तथा विनोद यादव, प्रमोद यादव, दोनों पिता बच्चु राउत उनकी जमीन पर जबरन मकान बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
*पुराने मकान पर भी कब्जे की कोशिश-
पीड़िता ने खुद को गरीब और असहाय बताते हुए कहा कि आरोपियों द्वारा उनके पुराने मकान पर भी कब्जा कर उसमें रहने का प्रयास किया जा रहा है। गीता देवी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
*अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग-
पीड़िता ने प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। देवीपुर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *