Birsa Times

रिखिया पुलिस की कार्रवाई: ब्राउन सुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार

रिखिया पुलिस की कार्रवाई: ब्राउन सुगर के साथ 2 युवक गिरफ्तार

7.31 ग्राम हेरोइन और 2 आईफोन बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर:
रिखिया थाना क्षेत्र में ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिनांक 07.07.2026 को रिखिया थाना अंतर्गत ग्राम महेशमारा तालाब के निकट एक निर्माणाधीन मकान में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।
टीम ने ब्राउन सुगर बेचने आए दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में 1. चिन्टु पासी, उम्र 19 वर्ष, पिता स्व0 कैला महथा, सा0 लकडीगंज और 2. कृष्णा कुमार उर्फ बिट्टू, उम्र 20 वर्ष, पिता प्रदीप केशरी, सा0 बंधा, दुर्गा मंदिर के पास, दोनों थाना रिखिया, जिला देवघर शामिल हैं। दोनों को ब्राउन सुगर की पुड़िया के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
बरामदगी:

  1. ब्राउन सुगर – 7.31 ग्राम, कुल 38 पुड़िया
  2. मोबाइल – 02 आईफोन
    छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर देवघर कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पु0अ0नि0 मो0 शकील अहमद, पु0अ0नि0 अजय कुमार सिंह, स0अ0नि0 धिरेन्द्र कुमार मिश्रा, स0अ0नि0 बेन्जा उराँव, स0अ0नि0 लक्ष्मण तुरी, आ0 314 संजय कुमार मंडल एवं रिखिया थाना सशस्त्र बल।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *