Birsa Times

इटखोरी में एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ में मारी टक्कर, कार पूरी तरह से छत्तीग्रस्त

इटखोरी में एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ में मारी टक्कर, कार पूरी तरह से छत्तीग्रस्त

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
इटखोरी-पदमा मुख्य मार्ग में गोलकाबर चौक के समीप एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराया। जिसमें बैठे कुल चार लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात्रि की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित कार रोड़ किनारे एक महुआ के पेड़ से टकराते हुए आम के पेड़ से जा टकराया। इसमें बताया जा रहा है कि हजारीबाग महिंद्रा शोरूम के चार कर्मचारी मयूरहंड की तरफ कोई शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे, इसी बीच उक्त स्थल पर दुर्घटना हुई। घायलों में मयूरहंड प्रखंड के एक शिवम कुमार तथा दूसरा महिंद्रा शोरूम के माहेश्वरी सिंह एवं दो अन्य लोगों का नाम शामिल है। संजोग यह रहा कि दुर्घटना के समय उक्त पथ में कोई वाहन आवागमन नहीं कर रहा था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो जाती।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *