Birsa Times

करनीबाग में पत्नी की हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार, कुदाल से की थी हत्या

करनीबाग में पत्नी की हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार, कुदाल से की थी हत्या

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग में 19 मई को हुई माला देवी की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मृतिका का पति शिबु यादव ही कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
*चाय दुकान में मिली थी लाश-
19.05.2026 को सुबह 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि करनीबाग मुख्य सड़क किनारे चाय दुकान में माला देवी की हत्या कर दी गई है। एसपी देवघर के आदेश पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया।
*विशेष टीम ने किया 48 घंटे में उद्भेदन-
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। महज 48 घंटे में कांड का उद्भेदन करते हुए मृतिका के पति शिबु यादव (60 वर्ष), पिता चेतन यादव, निवासी भलवाही, थाना सारवां, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया।
अपराध स्वीकारा, हथियार बरामद:
पूछताछ में अभियुक्त शिबु यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त *खून से सनी कुदाल- बरामद की गई। घटनास्थल से कुदाल के अलावा *खून के छींटे लगी सीमेंटेड ईंट-, *खून लगी चिमनी ईंट- और मृतिका का *ओप्पो कंपनी का नीले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल- भी बरामद हुआ है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *