गिरिडीह। जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के लेडवा मंडरडीह गांव में जंगली हाथियों का कहर फिर से देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात हाथियों ने एक वृद्ध दंपति पर हमला कर दिया। घटना में 70 वर्षीय मंगरा मांझी की मौत हो गई, जबकि उनकी 65 वर्षीय पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का उपचार गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार मंगरा मांझी रात लगभग 9:30 बजे शौच के लिए घर से निकले थे, और उन्हें रात में साफ दिखाई नहीं देता है जिस कारण उनकी पत्नी भी साथ में गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में विचरण कर रहे पांच-छह जंगली हाथी अचानक उनके पास पहुंच गए और दोनों पर हमला कर दिया। हाथियों के कुचलने से मंगरा मांझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन दोनों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल लाया। वहां चिकित्सकों ने मंगरा मांझी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़की देवी का इलाज जारी है। घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की निगरानी बढ़ाने और क्षेत्रवासियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
जंगली हाथियों का कहर : 70 वर्षीय मंगरा मांझी की मौत, पत्नी बड़की देवी गंभीर रूप से घायल
- September 23, 2026
0
10
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध…
- September 23, 2026
