गिरिडीह। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रकस्कूट्टो गांव में मंगलवार शाम करमा पूजा की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार के लिए खुशियों को मातम में बदल दिया। दिनेश मंडल के 4 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हिमांशु की तीन बहनें घर में करमा पूजा की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान सड़क किनारे खेल रहा हिमांशु अचानक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल छा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में सड़क जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। सूचना मिलने पर अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों से पिकअप चालक को सुरक्षित निकालकर उसे हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां, ताराटांड़ थाना प्रभारी बुधेश्वर उरांव समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा ग्रामीणों को समझाने- बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।
करमा पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसा, पिकअप की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत
- September 23, 2026
0
9
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध…
- September 23, 2026
