बाँदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव में एक सितंबर की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का नकदी,जेवरात,घरेलू सामान और खाद्यान्न बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार नगनेधी निवासी आशा अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में दिल्ली गई थीं। इसी दौरान एक सितंबर की रात उनके घर में चोरी हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 11 सितंबर को थाना अतर्रा में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।पुलिस ने बताया कि सुरागरसी और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।बुधवार 23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने खम्हौरा चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया।उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया।पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में 350 रुपये नकद पीली धातु का एक लॉकेट वजन 570 मिलीग्राम सफेद धातु के दो कड़े वजन 29 ग्राम,पीली धातु की चार नथिया वजन 930 मिलीग्राम सैमसंग कंपनी का एक फ्रिज एलजी कंपनी का एक पंखा,एक सिलाई मशीन चार बोरी गेहूं करीब दो क्विंटल तथा दो बोरी चावल करीब एक क्विंटल शामिल हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपू पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश और सलीम पुत्र बन्ना उर्फ हरवंश निवासी ग्राम नगनेधी,थाना अतर्रा के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 336/26 के तहत धारा 305(1) 331(4) और 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बालमुकुन्द शुक्ला,कांस्टेबल नीलू आर्या,अर्जुन वर्मा,विकास वर्मा और सचिन यादव शामिल रहे।
नगनेधी चोरीकांड का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
- September 23, 2026
0
10
Less than a minute
You can share this post!
administrator
